Volkswagen Future Plan Approved | 50000 Jobs Cut & Union Conflict Resolved

  • Hindi News
  • Business
  • Volkswagen Future Plan Approved | 50000 Jobs Cut & Union Conflict Resolved

बर्लिन/नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूरोप की सबसे बड़ी कार कंपनी फॉक्सवैगन ने अपने खर्च घटाने और बिजनेस सुधारने के नए प्लान को मंजूरी दे दी है।

इसके तहत दुनिया भर में 50,000 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। यह कटौती पहले से निकाली जा रही 50,000 नौकरियों के अलावा होगी।

इस बड़े ऐलान के बाद फ्रैंकफर्ट शेयर बाजार में फॉक्सवैगन के शेयर्स में 7.9% की जोरदार तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को संभावित अभूतपूर्व संकट से राहत मिलती दिखी।

यूनियनों और सरकार के बीच बनी सहमति

इस समझौते से फॉक्सवैगन मैनेजमेंट का अपनी कर्मचारी यूनियनों और दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक ‘लोअर सेक्सनी’ राज्य सरकार के साथ होने वाला बड़ा विवाद टल गया है।

इससे पहले विरोध के बावजूद मैनेजमेंट जबरदस्ती इस प्लान को लागू करने के लिए इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की तैयारी में था।

कंपनी का ढांचा सरल होगा, बोर्ड का दखल घटेगा नए फैसले से फॉक्सवैगन का कामकाज आसान हो जाएगा और बड़े फैसलों में बोर्ड का दखल कम होगा, जहां फिलहाल यूनियनों और सरकार का दबदबा था।

इसके अलावा, पैसेंजर कार और पार्ट्स बिजनेस को अलग कंपनी बनाने का पुराना प्लान भी अब रद्द कर दिया गया है।

CEO ओलिवर बोले- यह भविष्य के लिए मजबूत संकेत

कंपनी के CEO ओलिवर ब्लूमे ने एक बयान में कहा कि यह फॉक्सवैगन ग्रुप के भविष्य के लिए एक मजबूत संकेत है। हम अपने पूरे वर्कफोर्स, अपने पार्टनर्स और दुनियाभर में इंडस्ट्रियल जॉब्स की जिम्मेदारी ले रहे हैं। कंपनी प्रबंधन को इस समझौते से अपने विशाल नेटवर्क को रीस्ट्रक्चर करने का अधिकार मिल गया है।

50,000 और नौकरियां क्यों खत्म की जा रही हैं?

कंपनी का कहना है कि लगातार हो रहे नुकसान के कारण कर्मचारियों की संख्या घटाना जरूरी हो गया था।

फॉक्सवैगन दो बड़े देशों में मुश्किलों से जूझ रही है- अमेरिका में गाड़ियों पर इंपोर्ट टैरिफ लग रहा है और चीन के बाजार में बिक्री काफी घट गई है, जो कभी कंपनी की कमाई का मुख्य जरिया था।

हालांकि, ये नई छंटनियां कब होंगी और किस देश या विभाग से कितने लोग निकाले जाएंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

जर्मन प्लांट्स का भविष्य: अगले 10 महीने बेहद अहम

ऑटो एक्सपर्ट फर्डिनेंड डुडेनहोफर के मुताबिक, अगले 10 महीने काफी नाजुक रहेंगे, क्योंकि फॉक्सवैगन अपने जर्मनी स्थित 4 बड़े प्लांट्स एम्डेन, ज्विकाउ, नेकरसुलम और हनोवर के भविष्य पर फैसला करेगी।

  • 2031 से बंद हो सकते हैं मॉडल: इन कारखानों में 2031 के बाद से गाड़ियों का प्रोडक्शन धीरे-धीरे बंद करने की तैयारी है, जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों के रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है।
  • एक्सपर्ट कमेंट्स: डुडेनहोफर ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह शांति नहीं बल्कि एक तरह का ‘विराम’ (सीजफायर) है। यह अच्छी बात है, क्योंकि अब कंपनी का पूरा ध्यान वापस बिजनेस संभालने पर लग सकेगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.