![]()
संभल में पाप मोचन तीर्थ के प्राचीन मुन्नीमाता मंदिर की बुर्ज पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे आकाशीय बिजली गिर गई। इससे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंदिर परिसर से बुर्ज तक लगाई गई लाइटें और झालरें खराब हो गईं। गनीमत रही कि घटना से करीब 25 मिनट पहले ही सजावट का काम कर रहे चार युवक छत से नीचे उतर आए थे। इससे बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 10 बजे तक मंदिर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया। मामला कोतवाली कस्बा क्षेत्र केमोहल्ला तिवारी सराय का है। लोहे के पाइप पर गिरी बिजली शुक्रवार दोपहर से संभल शहर में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान मंदिर की बुर्ज पर लगे भगवा झंडे के लोहे के पाइप पर आकाशीय बिजली गिर गई। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से मंदिर की बुर्ज को भी नुकसान पहुंचा। मंदिर की दीवार में कई जगह दरारें आ गईं, जबकि सीढ़ियों में भी दरार पड़ गई। घटना के समय मंदिर में मौजूद थे श्रद्धालु जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए मंदिर में गुब्बारों और फूलों से सजावट का काम चल रहा था। घटना के समय मंदिर के अंदर छोटे बच्चे और श्रद्धालु भी मौजूद थे। तेज आवाज और बिजली की चमक के बाद लोग घबरा गए और तुरंत मंदिर से बाहर निकल आए। आसपास के लोग भी तेज चमक और आवाज से सहम गए। ढाई घंटे तक छत पर की थी सजावट स्थानीय निवासी अनुराग भटनागर ने बताया कि जन्माष्टमी की सजावट के लिए वह अपने साथियों हिमांशु और दीपक भटनागर के साथ मंदिर की छत पर गए थे। उन्होंने बताया कि छत पर झालर और लाइटें लगाने में करीब दो से ढाई घंटे लगे थे। मंदिर की बुर्ज पर लोहे के डंडे में भगवा झंडा भी लगाया गया था। पहले सभी लाइटें कर रही थीं काम अनुराग ने बताया कि सजावट पूरी करने के बाद नीचे आने पर उन्होंने सभी लाइटें चेक की थीं। उस समय सभी लाइटें जल रही थीं। इसके कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से लाइटें और झालरें खराब हो गईं। उन्होंने बताया कि सजावट के दौरान भी बिजली की चिंगारी मंदिर की बुर्ज और गेट पर गिरी थी। इसके बाद सभी लोग सतर्क हो गए थे।
Source link
संभल में मंदिर की बुर्ज पर गिरी आकाशीय बिजली:सजावट में लगीं लाइटें-झालरें खराब; 4 युवक बाल-बाल बचे