![]()
औरैया की पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक युवक ने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंशुल दोहरे के रूप में हुई है। पत्नी से विवाद के बाद मायके गई थी अंशुल रामकेश का बेटा था और मूलरूप से मुरादगंज के पास स्थित किशनपुर गांव का रहने वाला था। वह औरैया शहर में ऑटो चलाता था और पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती में किराए के मकान में रहता था। विवाद के बाद मायके चली गई थी पत्नी उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक, अंशुल का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। घटना के समय वह घर पर अकेला था। ऑटो चलाकर कमरे पर लौटा था बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अंशुल ऑटो चलाकर अपने कमरे पर लौटा था। इसके कुछ देर बाद आसपास के लोगों को उसके फंदा लगाने की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पत्नी से विवाद की बात सामने आई है, लेकिन आत्महत्या की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
किराए के मकान में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की:विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी; परेशान चल रहा था पति