![]()
सुल्तानपुर में शुक्रवार रात कच्ची दीवार गिरने से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान हरीश नारायण मिश्रा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर गांव का है। खाना खाने के बाद सोने गए थे ग्रामीणों के अनुसार, हरीश नारायण मिश्रा शुक्रवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद अपने टीन शेड वाले कच्चे मकान में आराम करने लेटे थे। करीब आधे घंटे बाद अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में हरीश दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर हरीश को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में छाया मातम हरीश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर दोस्तपुर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। आवास की मांग के बावजूद नहीं मिला घर स्थानीय लोगों का कहना है कि हरीश नारायण मिश्रा का मकान काफी समय से कच्चा था। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। हरीश नारायण मिश्रा पूजा-पाठ का काम करके परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में भाई परमानंद मिश्रा और सच्चिदानंद मिश्रा हैं। उनकी बेटी सुमन पांडे की शादी हो चुकी है।
Source link
सुल्तानपुर में कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत:टीन शेड वाले कच्चे मकान में सो रहे थे, मलबे में दबने से गई जान