भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार:दो आरोपी अभी भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी


ललितपुर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता गब्बर अहिरवार पर हमला करने के मामले में एक आरोपी को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान खालिद पठान उर्फ बादशाह के रूप में हुई है। खालिद यूसुफ खान का पुत्र है और जायसवाल पेट्रोल पंप के पीछे गोविंद नगर का रहने वाला है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। सैलून में कटिंग कराने पहुंचे थे भाजपा नेता घटना 30 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे की है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री गब्बर अहिरवार पुत्र स्व. रामदयाल अहिरवार रावतयाना मोहल्ले में सन्नू सेन की सैलून की दुकान पर शेविंग और कटिंग कराने गए थे। गब्बर अहिरवार काशीराम कॉलोनी, गोविंद नगर, थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के निवासी हैं। इसी दौरान खालिद उर्फ बादशाह, रिफाद और अरवाज उर्फ शूटर वहां पहुंच गए।
जातिसूचक शब्द कहने का आरोप गब्बर अहिरवार के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि उन्होंने गब्बर से कहा कि उन्हें बहुत घमंड हो गया है और वह खुद को बड़ा नेता समझते हैं। गब्बर ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। फावड़े और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने फावड़े और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। दो आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने मामले में एक आरोपी खालिद पठान उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रिफाद और अरवाज उर्फ शूटर अभी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *