राममंदिर चंदा चोरी पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:इटावा में पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में चेतावनी देकर छोड़ा


इटावा में राममंदिर में चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर गुरुवार दोपहर 1 बजे समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष किशन यादव के नेतृत्व में करीब एक दर्जन कार्यकर्ता नगरपालिका चौराहा पर प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुद्दे को लेकर नारेबाजी शुरू की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली ले जाया गया।
पुलिस ने हिरासत में लिया प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस ने मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और सभी को थाना कोतवाली ले जाया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बिना अनुमति प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।
लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष किशन यादव ने राममंदिर में चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे को लेकर जनता के सामने सवाल खड़े हुए हैं और इस मामले में पारदर्शिता के साथ जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। अपने लोगों के नाम आने पर सरकार का बुलडोजर कहा चला गया। पुलिस ने हमारे साथ बदतमीज़ी की मेरा कुर्ता भी फाड़ दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *