![]()
लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित ए वन अस्पताल के कर्मचारी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल मैनेजमेंट पर तबीयत बिगड़ने और मौत की सूचना समय पर नहीं देने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि उनकी जानकारी के बिना अस्पताल की ओर से सूरज का मृत्यु प्रमाण पत्र भी तैयार करा लिया गया। परिवार ने मामले की जांच की मांग की है। हरदोई के माधवगंज निवासी सूरज कुमार (22) पुत्र बलराम ए वन अस्पताल में गॉर्ड थे। वह अस्पताल परिसर में ही रहकर सब देखरेख करते थे। भाई करन कुमार के मुताबिक, सोमवार को ड्यूटी के दौरान सूरज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल की तरफ से उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन परिवार को तत्काल इसकी जानकारी नहीं दी गई। करन के मुताबिक, करीब 3-4 घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे परिवार को सूरज की मौत की सूचना मिली। परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो आरोप है कि अस्पतालकर्मी वहां से शव छोड़कर जा चुके थे। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना सूरज का मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करा लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ एपी सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कमेटी गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
अस्पताल में ड्यूटी के दौरान गॉर्ड की तबीयत बिगड़ी, मौत:परिवार का आरोप- बिना सूचना दिए ट्रॉमा सेंटर ले गए; मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया