बदायूं में उमंग कार्यक्रम:प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं पुरस्कृत


बदायूं में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी शिंगला की अनूठी पहल ‘उमंग: एक पहचान’ के तहत डायट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शरदेंदु पाठक और सीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विगत दिनों आयोजित कहानी, बाल कविता पाठ, सामान्य ज्ञान, डिबेट, भाषण और डिक्टेशन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया, जबकि उनके शिक्षकों व अभिभावकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सीडीओ गामिनी शिंगला ने बेसिक शिक्षा में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन रुद्राक्ष उपाध्याय, हिलाल बदायूंनी और कामिनी राठौर ने किया। इस दौरान विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारी और शिक्षकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *