CO से मंत्री बोलीं- दाढ़ी पकड़कर हमलावारों को घसीटकर लाओ:डर महसूस होना चाहिए; कौशांबी में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं


कौशांबी की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान मंगलवार रात सर्कल अफसर (CO) पर भड़क उठीं। उन्होंने मारपीट के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी नहीं होने पर CO को फटकार लगाई। मंत्री ने CO से कहा- दाढ़ी पकड़कर आरोपियों को घसीटकर लाओ। उन्हें डर का एहसास होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने SP को फोन मिला दिया। कहा- चौकी इंचार्ज को तत्काल सस्पेंड करिए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी दोहराई। मंत्री कृष्णा पासवान रात करीब 9 बजे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने परिवार से पूरा घटनाक्रम जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। अब पढ़िए पूरा मामला…. सैनी कोतवाली क्षेत्र में गड़ेरियन के पुरवा गांव निवासी केशई सरोज ने बताया, 6 अगस्त की दोपहर उन्होंने अपना बैल खेत में चरने के लिए छोड़ा था। शाम को जानकारी मिली कि पड़ोस के गांव परास का रहने वाला शंकर लाल बैल को अपने साथ ले गया है। 8 अगस्त की सुबह केशई अपने बेटे छविलाल, भांजे अमन और भतीजे अशोक के साथ बैल के बारे में जानकारी करने शंकर लाल के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां गांव के एहसान उस्मानी और गुफरान मौजूद थे। बैल के बारे में पूछने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर केशई और उनके साथ आए लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। दलित जाति को लेकर भी गालियां दी गईं। मारपीट में छविलाल और अमन को चोटें आईं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। केशई की शिकायत पर सैनी थाने में शंकर लाल, एहसान उस्मानी और गुफरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच सीओ सिराथू सत्येंद्र प्रसाद तिवारी को सौंपी गई। पुलिस ने एहसान और शंकर को गिरफ्तार किया है। लेकिन, पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। रात में पीड़ित के घर पहुंचीं प्रभारी मंत्री मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान प्रोटोकॉल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली और नाराजगी जताई। इसी दौरान मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की और चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। ————————– मां बोलीं-जिसके लिए पिता से लड़ी, उसी ने हत्या की:बेटी दामाद को बहुत प्यार करती थी; फतेहपुर में सरकारी टीचर ने गड़ासे से काटा था
‘9 साल पहले बेटी ने पिता से लड़कर जिस लड़के से शादी की थी, उसी ने उसकी जान ले ली। हमने भी बेटी की खुशी के लिए हां कर दिया था। क्या पता था कि वो हत्यारा निकलेगा? मेरी बेटी दिलीप को बहुत प्यार करती थी। शादी के बाद वो एक दिन भी मेरे पास आकर नहीं रुकी। मेरी बेटी की मौत के बदले तीनों हत्यारे भाइयों को फांसी की सजा दी जाए।’ पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *