36 घंटे से बारिश, कई इलाकों में 3 फीट पानी:196 मिमी बारिश, घरों और लोहिया अस्पताल के परिसर में भी घुसा पानी


फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार तक लगातार जारी रही। 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सूचना विभाग के मुताबिक शनिवार को जिले में 196.06 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर करीब एक फीट से लेकर 3 फीट तक पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार और मोहल्ले जलमग्न फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग और मुख्य बाजार में करीब एक फीट पानी जमा है। घुमना बाजार में एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा है। नेकपुर और भोलेपुर पुल के पास, एसआर कोल्ड वाली गली और केशव नगर जाने वाले रास्ते पर भी करीब एक फीट पानी है। सिटी पब्लिक स्कूल वाली गली में करीब 2 फीट पानी भर गया। यहां कई घरों में पानी घुस गया। विनय कटियार ने बताया कि नाली का पानी घरों में आ रहा है। पुल मंडी में 3 फीट तक पानी फतेहगढ़ की पुल मंडी में सड़क पर ढाई से 3 फीट तक पानी भर गया। कई घरों में भी पानी घुस गया। लोगों को गंदे पानी से होकर ही आवाजाही करनी पड़ रही है। आवास विकास, खटकपुरा और तलैया मोहल्ले समेत शहर के कई अन्य इलाकों में भी जलभराव है। बारिश में कम निकले ई-रिक्शा और ऑटो लगातार बारिश के कारण ऑफिस और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। ई-रिक्शा और ऑटो कम संख्या में सड़क पर निकले। यात्रियों को काफी देर तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा नजर आया। सदर में 197.70 और कायमगंज में 210 मिमी बारिश सूचना विभाग के अनुसार शनिवार को सदर तहसील क्षेत्र में 197.70 मिमी, कायमगंज में 210 मिमी और अमृतपुर तहसील क्षेत्र में 180.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोहिया अस्पताल के परिसर में भी भरा पानी बारिश के चलते लोहिया अस्पताल के पुरुष और महिला अस्पताल परिसर में भी जलभराव हो गया। मरीजों और तीमारदारों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। पुरुष अस्पताल की सीढ़ियों के रास्ते भी पानी अंदर पहुंच गया। देखें बारिश से जुड़ी 5 फोटो…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *