![]()
प्रयागराज के गंगानगर जोन में 15 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके तहत तीन चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। सौरभ पांडेय को चौकी प्रभारी सैदाबाद, विक्रांत कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी हनुमानगंज और अनूप कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी नेहरू ग्राम भारती बनाया गया है। यह आदेश 24 स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर जारी किया गया। सभी संबंधित थाना प्रभारी और शाखा प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर रवाना कर अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर जारी हुआ आदेश
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलवंत सिंह गुनावत की ओर से जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक, आरक्षी, महिला आरक्षी और रिटायर्ड आरक्षी समेत कुल 15 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले स्थापना बोर्ड की कार्रवाई के अनुरूप किए गए हैं।
इन उपनिरीक्षकों के बदले गए कार्यक्षेत्र
आदेश कुमार को पुलिस लाइंस से फूलपुर थाने का एसएसआई बनाया गया है। वहीं मनीष कुमार राय को फूलपुर से थरवई का एसएसआई, अफजल सिद्दीकी को पुलिस लाइंस से सरायइनायत और आनंद वर्मा को फाफामऊ से सोरांव भेजा गया है।
आरक्षियों और महिला आरक्षियों का भी हुआ स्थानांतरण
आरक्षी आशीष यादव को कोरांव से फाफामऊ, नंदकिशोर को होलागढ़ से सरायइनायत, रिटायर्ड आरक्षी नगीना सिंह यादव को होलागढ़ से बहरिया, पवन कुमार को सरायइनायत से आईजीआरएस सेल और धरिन्द्र कुमार को पुलिस प्रशिक्षण शाखा से सोरांव भेजा गया है। राकेश यादव का तबादला होलागढ़ से किया गया है। महिला आरक्षी वर्तिका सिंह को सरायइनायत से प्रशिक्षण शाखा और दीपमाला पटेल को प्रशिक्षण शाखा से सरायइनायत तैनात किया गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
डीसीपी गंगानगर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर भेजते हुए इसकी अनुपालन आख्या लौटती डाक से उपलब्ध कराई जाए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Source link
प्रयागराज में 3 चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती:गंगानगर में कुल 15 पुलिसकर्मी इधर से उधर, तीन थानों के SSI भी बदले गए