![]()
इटावा के नगला केशोपुरबेनी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे 19 साल की युवती ने घर में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसके माता-पिता भाई की पत्नी की आत्महत्या के मामले में इटावा न्यायालय में तारीख पर गए थे। वहीं छोटा भाई नौकरी के सिलसिले में बाहर था। शाम को घर लौटने पर माता-पिता ने बेटी का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। घर में अकेली थी दिव्या नगला केशोपुरबेनी निवासी वीरपाल सिंह और उनकी पत्नी विमलेश कुमारी मंगलवार को न्यायालय में तारीख पर गए थे। घर पर उनकी 19 वर्षीय बेटी दिव्या अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को माता-पिता घर पहुंचे तो कमरे में दिव्या का शव फंदे से लटका मिला। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य परिजनों ने दिव्या को फंदे से नीचे उतारकर बरामदे में रखा और पुलिस को सूचना दी। हवाई पट्टी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डायल-112 की टीम और प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। भाभी की आत्महत्या के मामले में भाई जेल में पुलिस के अनुसार, नवंबर 2025 में दिव्या की भाभी अंजली पत्नी उपेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दिव्या का भाई उपेंद्र कुमार जेल में बंद है। दिव्या के पिता वीरपाल सिंह और मां विमलेश कुमारी भी इसी मामले में जेल गए थे। करीब आठ महीने बाद दोनों पैरोल पर बाहर आए थे। माता-पिता कोर्ट में गए थे तारीख पर मंगलवार को वीरपाल सिंह और विमलेश कुमारी इसी मामले में न्यायालय में तारीख पर गए थे। इस दौरान दिव्या घर पर अकेली थी। परिजनों के अनुसार, भाई के जेल में होने और माता-पिता के भी जेल जाने के कारण वह काफी परेशान चल रही थी। हालांकि पुलिस अभी आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के शवगृह में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
Source link
युवती ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या:भाभी की आत्महत्या मामले में जेल में भाई, मां-बाप कोर्ट गए थे