![]()
हरदोई में सावन का मेला देखने जा रही 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने 20 रुपये का लालच देकर बच्ची को रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना मंगलवार दोपहर की है, जबकि देर शाम कार्रवाई की गई। 20 रुपये देने का झांसा देकर बच्ची को रोका मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार, कक्षा पांच में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बच्ची मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपने 10 वर्षीय चचेरे भाई के साथ गांव से करीब चार किलोमीटर दूर लगे सावन मेले में जा रही थी। रास्ते में सकाहा गांव निवासी 47 साल के डब्लू अपने घर के बाहर बैठा था। उसने दोनों बच्चों को रोक लिया। आरोप है कि उसने 20 रुपये देने का लालच दिया और बच्ची के चचेरे भाई को आगे भेज दिया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर मां को बताई पूरी घटना आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची मेले जाने के बजाय सीधे घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी आरोपी के घर पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही बेहटा गोकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया, बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Source link
20 रुपये का लालच देकर बच्ची से छेड़छाड़:ग्रामीणों ने 47 साल के आरोपी को पकड़कर पीटा, पुलिस के हवाले किया