Meerut Weather Update | Clouds Humidity Rain Forecast Sawan 2026

मेरठ में सावन के पहले सोमवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदलता नजर आ रहा है। कभी आसमान में घने बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकल आई। मौसम के इस लगातार बदलते स्वरूप के बीच लोगों को उमस और गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीच-बीच म

.

सुबह के समय आसमान में छाई घटा

सुबह के समय आसमान में छाई घटा

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर मौसम मिला-जुला बना रहेगा। इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बावजूद इसके वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस का असर कम होने की उम्मीद नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय बनी हुई हैं। इसी वजह से दिन में बादल और धूप का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। बारिश होने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है।

वहीं आने वाले 5 दिनों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिन तक मेरठ और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है यदि ऐसा होता है तो भले ही अस्थाई रूप से लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से थोड़े समय के लिए राहत जरूर मिलेगी।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश की संभावना को देखते हुए घर से निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें। वहीं तेज धूप और उमस के बीच पर्याप्त पानी पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *