![]()
सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में नई प्राचार्या की नियुक्ति की गई है। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती मीनू कपूर ने नई प्राचार्या के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। स्कूल प्रबंधन ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, मीनू कपूर पिछले दो दशकों से अधिक समय से सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल से जुड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें विद्यालय की कमान सौंपी गई है। प्रबंधन का कहना है कि मीनू कपूर के नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नवाचार और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को भी नई दिशा देगा। उनकी दूरदर्शी सोच और अनुभव से स्कूल नई उपलब्धियां हासिल करेगा। नई जिम्मेदारी संभालने पर विद्यालय परिवार ने मीनू कपूर का स्वागत किया और उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
Source link
सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल की नई प्राचार्या बनीं मीनू कपूर:स्कूल प्रबंधन ने कहा- नई प्राचार्या के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छुएगा संस्थान