![]()
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में ओएलएक्स के माध्यम से रखा गया चालक माल लेकर फरार हो गया। ट्रांसपोर्ट कारोबारी इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके आधार डीसीपी वेस्ट के आदेश सचेण्डी पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे मुकदमा दर्जकर मामले की जाँच शुरु कर दी है। लखनऊ के बिजनौर रोड स्थित सरयू विहार कॉलोनी निवासी आशुतोष द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सचेंडी स्थित एक निजी कंपनी में पिछले 16 वर्षों से कार्यरत हैं और साथ ही ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय भी करते हैं। उन्होंने अपनी पिकअप चलाने के लिए ओएलएक्स के जरिए विवेक नामक युवक को चालक के रूप में रखा था। पीड़ित के अनुसार 19 जुलाई की रात चालक विवेक को महोबा माल पहुंचाने के लिए भेजा गया था, लेकिन वह निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद मिलने लगा। काफी तलाश के बाद प्रयागराज पुलिस से सूचना मिली कि पिकअप थाना कैंट क्षेत्र स्थित बाबा चौराहा के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली है। जब वाहन की जांच की गई तो उसमें लदा पूरा सामान गायब था। आशुतोष का आरोप है कि चालक माल लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीसीपी वेस्ट एस एम क़ासिम अबिदी से की। डीसीपी के आदेश पर सचेंडी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी वेस्ट एस एम क़ासिम अबिदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Source link
OLX से ढूंढकर रखा ड्राइवर माल लेकर भागा:कानपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज