CM योगी-सड़क मरम्मत में लापरवाही पर कांट्रेक्टर पर होगी FIR:विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए आदेश, सड़कों को रीस्टोर न करने पर अधिकारी तलब


आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रात तक कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को रीस्टोर न करने पर जल निगम के अधिकारियों को तलब किया। निर्देशित किया कि अगर विभाग द्वारा सीसी सड़क तोड़ी गई है, तो सीसी सड़क बनाएं। रोड कटिंग कर कार्य करने के बाद मोटरेबल करना पर्याप्त नहीं है, खुदाई से पूर्व सड़क जिस स्थिति में थी, कार्यदायी संस्था व कांट्रेक्टर को उसी स्थिति में सड़क बनाकर देनी होगी। उन्होंने सड़कों को नवनिर्माण व उनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए तथा जल निगम के अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा7 कार्य संतुष्टिजनक न होने पर कांट्रेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। CM योगी ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई को प्रथम प्राथमिकता पर रखने तथा जनप्रतिनिधियों को भी जनसुनवाई कर जनता से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त शिकायतों तथा आईजीआरएस पर समस्या को मेरिट के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
CM ने बैठक में अवैध खनन व ओवरलोडिंग से सड़क क्षतिग्रस्त होते है, तो सम्बन्धित से भरपाई करने तथा अवैध खनन के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाने व प्रभावी समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने आगरा के सभी टेम्पू, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा आदि को संचालन करने, गाड़ी ड्राइवर का नाम कहां से आया है आदि का सत्यापन करने, बाहरी तथा आपराधिक तथ्यों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
CM ने कहा-सुप्रीम कोर्ट के हाल ही के फैसले संतुष्टिजनक हैं, मंडलायुक्त, टीटीजेड तथा न्यायालय के फैसलों, जो आगरा को प्रभावित करते हों, उनकी मॉनीटरिंग करें तथा तत्काल शासन को सूचित करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फुटपाथों पर खाद्य पदार्थ की दुकान लगाने वाले रेहड़ी पटरी दुकानदारों को विस्थापित नहीं करते हुए उन्हें उचित जगह पर वेडिंग जोन बनाकर उनके पुनर्वास के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों को उजाडे़ं नहीं बल्कि उन्हें बेहतर विकल्प दें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *