वृंदावन में बनेगा रोपवे:मथुरा वृंदावन रेल ट्रैक पर सड़क-रेल परियोजना पर होगा काम, मुख्यमंत्री ने कार्यों की समीक्षा


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान वृंदावन के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने वृंदावन में रोपवे परियोजना का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही साथ मथुरा-वृन्दावन रेल मार्ग पर सड़क रेल संयुक्त प्रस्ताव को आगे बढ़ाये जाने तथा पार्किंग सुविधाओं के विस्तार हेतु लैण्ड पूलिंग की योजना को शासन को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। यह भी निर्देश दिये गये कि पीपीपी मॉडल पर पर्याप्त पार्किंग सुविधा इस क्षेत्र में विकसित की जायें। मथुरा वृंदावन को बनाया जाए प्लास्टिक मुक्त जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में आगरा मंडल कमिश्नर नगेन्द्र प्रताप ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित अन्य विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रगति से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन में चल रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए दोनों नगरों को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के साथ-साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। वृंदावन में अलग से तैनात हों ASP ट्रैफिक और प्रोटोकॉल मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने मुख्यमंत्री के समक्ष मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप पुलिस बल बढ़ाये जाने एवं एक नया वृंदावन पुलिस सर्किल बनाये जाने तथा एक एएसपी यातायात व एएसपी प्रोटोकॉल के पद को सृजित किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाने के निर्देश दिये गये। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम एवं मथुरा जिले के नगर निकायों हेतु मानव संसाधन व उपकरणों की आपूर्ति फ्लोटिंग पॉपुलेशन के आधार पर किये जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति प्रदान की गयी तथा शासन को भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया। 700 करोड़ से बदलेगी मुख्य चौराहों की सूरत बैठक में मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई महायोजना के प्रस्तावित मार्ग, यातायात व्यवस्था,अवस्थापना सुविधाओं के अंतर्गत लगभग 700 करोड़ से मुख्य चौराहों के इम्पू्रवमेंट कार्य और फ्लाई ओवर और मार्ग के सुदृढ़ीकरण की कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की वर्ष 2018-19 से वर्ष 2025-26 तक कुल 165 स्वीकृत परियोजनाओं में से 115 पूरी और 28 प्रगतिशील परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। तीर्थ-मित्र नीति विषयक शासनादेश जारी करने और 50 छोटी इलैक्ट्रिक बस के संचालन हेतु प्रस्ताव भेजने के लिये मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। यह रहे मौजूद समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद तेजवीर सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, ADG एस के भगत,डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी सी पी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार,UPBTVP के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन, सीडीओ डा पूजा गुप्ता, नगर आयुक्त ओजस्वी राज उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *