Uttar Pradesh up weather heavy rain alert imd lucknow prayagraj varanasi weather update video

यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी समेत आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं।

.

उधर, पहाड़ों पर भारी बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज संगम पर गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। अनाउंस कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है। कानपुर में गंगा में बोटिंग पर रोक लगा दी गई है। बलिया में शनिवार शाम सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से एक मकान नदी में समा गया। गांव के अन्य मकान भी खतरे में हैं।

गोरखपुर में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह 7 बजे तक जोरदार बारिश हुई। 6 घंटे में करीब 110 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। सड़कें तालाब बन गईं। गलियों, कॉलोनियों में पानी भर गया। कार-बाइकें आधी डूब गईं। घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। बरेली, आगरा, लखीमपुर समेत 15 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बारिश का सिलसिला अब जारी रहेगा। लोग सतर्क रहें। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

बारिश की 2 तस्वीरें देखिए-

गोरखपुर में सड़कों पर लोगों के कमर तक पानी भर गया।

गोरखपुर में सड़कों पर लोगों के कमर तक पानी भर गया।

सड़कों पर भारी जलभराव के बीच कार और बाइक आधी डूब गईं। इंजन में पानी पहुंचने से गाड़ियां बंद हो गईं।

सड़कों पर भारी जलभराव के बीच कार और बाइक आधी डूब गईं। इंजन में पानी पहुंचने से गाड़ियां बंद हो गईं।

लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज यह पश्चिमी यूपी को भी पूरी तरह से कवर कर लेगा। इसके असर से यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। अगले एक हफ्ते भारी बारिश होगी।

QuoteImage

यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.