![]()
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के सदरपुर गांव में रविवार देर शाम गृह क्लेश के चलते एक 34 वर्षीय युवक संजीव ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भेज दिया है। ट्यूबवेल के पास आम के पेड़ पर लटकी मिली लाश थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पंवार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सदरपुर गांव के पास रामपाल की ट्यूबवेल पर एक युवक ने फांसी लगा ली है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो संजीव का शव आम के पेड़ की डाल पर तौलिया के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नौकरी छूटने के बाद मायके चली गई थी पत्नी मृतक संजीव के पिता सुनील और भाई संदीप ने बताया कि संजीव पिछले कई वर्षों से नोएडा में रहकर नौकरी करता था। वहां उसकी पत्नी सरिता और बच्चा लड्डू भी उसके साथ रहते थे। कुछ समय पहले संजीव की नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद से घर में आर्थिक तंगी और गृह क्लेश शुरू हो गया। परिजनों के मुताबिक, नौकरी जाने के बाद पत्नी अक्सर संजीव से विवाद करती थी और कुछ दिन पहले वह उसे छोड़कर अपने गांव सैनी (मायके) जाकर रहने लगी थी। पत्नी के दूर जाने और बेरोजगारी के कारण संजीव पिछले कई दिनों से गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा था। जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक परिजनों या किसी अन्य पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मेरठ में युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाई:नोएडा में नौकरी छूटने के बाद पत्नी से चल रहा था विवाद