लॉ छात्रा को बाइक पर अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश:लखनऊ में चाबी निकालकर बचाई जान, तेज बारिश का उठाया फायदा


लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में बाइक सवार ने बीए एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने साहस दिखाते हुए चलते बाइक की चाबी निकाल ली और शोर मचाया, जिसके बाद राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी के साथी उसे छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। हरदोई के महेशपुर निवासी प्राची तिवारी (18) मौजूदा समय में जानकीपुरम विस्तार स्थित मिर्जापुर रोड पर किराए के मकान में रहकर सिटी लॉ कॉलेज से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 16 जुलाई की शाम करीब 5:45 बजे वह केटीयू चौराहे से टेंपो से उतरकर पैदल अपने कमरे की तरफ जा रही थीं। सीडीआरआई के पीछे वाले गेट के पास लाल रंग की टीवीएस राइडर बाइक (UP32 RP 4868) सवार एक युवक उनके पास रुका और छेड़छाड़ करते हुए उन्हें घसीटने लगा। आरोप है कि उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। पीड़िता के मुताबिक घटना के समय तेज बारिश होने से सड़क पर सन्नाटा था। वह लगातार शोर मचाती रहीं और बाइक से कूदने का प्रयास करती रहीं। आरोपी उन्हें धमकाते हुए कहता रहा कि चुप रहो, जहां रहती हो वहां छोड़ देंगे, किसी को बताया तो जान से मार देंगे। चाबी निकालकर बचाई जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना छात्रा ने सवेरा प्रिंटिंग प्रेस मोड़ के पास किसी तरह बाइक की चाबी निकाल ली और मदद के लिए चिल्लाने लगी। शोर सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। घटना किराए के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना का कुछ हिस्सा भी कैद हुआ है।
पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीआरवी के पहुंचने से पहले आरोपी के 3-4 साथी और दो महिलाएं मौके पर पहुंचीं और उसे छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी का कहना है एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता चला छात्रा ने लिफ्ट मांगी थी जिसके बाद आरोपी युवक उतार नहीं रहा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *