![]()
बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर बाजार थाना क्षेत्र के रिठिया गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही एक निजी बस से टकरा गई। दुर्घटना शाम करीब पांच बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों युवक बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिंतामणपुर बाबू टोला निवासी कुंदन कुमार (पुत्र मधुसूदन सिंह) और माधोपुर फुलवरिया निवासी पंकज कुमार (पुत्र राम तपस्या सिंह) के रूप में हुई है। पूर्वी चंपारण के केसरिया निवासी रितिक कुमार (पुत्र मोहन प्रसाद) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अयोध्या की ओर से बस्ती आ रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सामान्य कराया। नगर बाजार थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
Source link
बस्ती में कार-बस टक्कर, दो युवकों की मौत:डिवाइडर पार कर भिड़ी तेज रफ्तार कार, एक गंभीर रूप से घायल हुआ