LU- स्मार्ट चश्मा पहनकर प्रवेश परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी:प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने पकड़ा, 2 नकलचियों के खिलाफ FIR के लिए दी तहरीर


लखनऊ विश्वविद्यालय की LLB प्रवेश परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने स्मार्ट चश्मा पहनकर परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी समेत दो नकलचियों को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। स्मार्ट आई-वियर के साथ पकड़ा गया रविवार को विश्वविद्यालय के सेकेंड कैंपस में LLB प्रवेश परीक्षा (सत्र 2026-27) आयोजित की गई। प्रबंधन विज्ञान संस्थान के परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे की पाली में परीक्षा दे रहे मोहम्मद ताबिश खान को स्मार्ट आई-वियर के साथ पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक ने सुबह करीब 10:45 बजे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिया। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक के बावजूद अभ्यर्थी स्मार्ट चश्मा पहनकर परीक्षा देने पहुंचा था। मोबाइल लेकर पहुंचा था अभ्यर्थी इसी तरह विधि संकाय के परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या 303 में परीक्षा दे रहे योगेंद्र कुमार राज को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक ने परीक्षा समाप्त होने से कुछ समय पहले करीब 11:45 बजे मोबाइल फोन जब्त कर लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना जानकीपुरम विस्तार में FIR दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा है। अपर कुलानुशासक की ओर से दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। नकल करने वालों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रो.मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या अनुचित साधनों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *