शारदा नहर में कूदी युवती की चप्पल-दुपट्टे से हुई पहचान:सीतापुर में गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन जारी, 2 साल पहले हुई थी शादी


सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर स्थित शारदा सहायक नहर में युवती के कूदने की आशंका का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे नहर पुल के पास एक जोड़ी चप्पल और दुपट्टा पड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि कोई युवती नहर में कूद गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती दौर में युवती की पहचान नहीं हो सकी। करीब 12 घंटे बाद देर शाम परिजन पुलिस के पास पहुंचे। नहर किनारे मिले चप्पल और दुपट्टे से युवती की पहचान मोहिनी यादव (21), पुत्री राकेश यादव, निवासी मुंडेरा के रूप में हुई। मोहिनी की मां कुसुमा ने बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते करीब छह माह पहले दोनों का तलाक हो गया था। गुरुवार सुबह परिवार के सभी सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए थे। मोहिनी ने घर पर खाना बनाकर बाद में खेत आने की बात कही थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद पुलिस से सूचना मिली, जहां नहर किनारे मिले सामान से उसकी पहचान की गई। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *