घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला:आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस


आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुवार की रात 11बजे के लगभग की बताई जा रही है। पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली दुर्गावती 48 पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद अपने घर में अकेली रहती थी। दुर्गावती ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद रखा था इसी दौरान अज्ञात हमलावर उनके घर पहुंचे और धारदार हथियार से गर्दन और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। महिला की की पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण कोई भी अंदर नहीं जा सका। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया और दूसरी मंजिल पर महिला खून से लथपथ हालत में मिली। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया इसके बाद महिला को जौनपुर जिले के शाहगंज में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। वही इस मामले में घायल महिला के भाई बृजेश दौड़ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *