![]()
नोएडा में बारिश का सबसे ज्यादा असर खोड़ा को जोड़ने वाले लेबर चौक पर होता है। यहां करीब दो फीट तक पानी भर जाता है। नाले से पानी की निकासी नहीं होती। बैक फ्लो के चलते सड़क पर पानी भरता है। इसलिए सेक्टर-62 सड़क के दोनों ओर नाली बनाई जाएगी। इसका डिजाइन आईआईटी दिल्ली ने बनाया है। दो दिन की बारिश में भी यही पर सबसे ज्यादा जलभराव हुआ था।
4 किमी होगी लंबाई निर्माण में करीब 16 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इसी डिजाइन को फाइनल किया गया। इसके तहत नाले की कुल लंबाई करीब 4000 मीटर सड़क के दोनों तरफ होगी। दोनों तरफ की नाली की चौड़ाई करीब 2.28 मीटर और गहराई 1.64 मीटर की होगी। इन रास्तों से होकर जाएंगी सड़क के दोनों ओर ये नालियां मार्ग संख्या-01 पर आंनद टिंबर से विशाल मेगा मार्ट तक और लेबर चौक से मार्ग संख्या-6 तक ममूरा रोड पर पहले से बने नाले को तोड़कर डिजाइन के अनुसार बनाया जाएगा। इससे सेक्टर और लेबर चौक पर जलभराव की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। इस नाली को बनाने में पुलिया और सुरक्षा के लिए आरआरसी हॉलो कवर से ढका जाएगा।
Source link