संभल में बुलेट की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:ड्राइवर फरार, पत्नी शव से लिपटकर रोई; ठेला चकनाचूर हुआ


संभल में चंदौसी में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से सब्जी ठेला चलाने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे बदायूं रोड पर बिजली घर के पास हुआ। सोमपाल कुमार सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे बुलेट सवार ने उनके ठेले में टक्कर मार दी। घायल सोमपाल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टक्कर के बाद बुलेट सवार फरार मृतक की पहचान चंदौसी की आनंद विहार कॉलोनी निवासी सोमपाल कुमार (60) के रूप में हुई है। हादसे के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायल बुजुर्ग को देखकर स्थानीय लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया सीएचसी प्रभारी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना चंदौसी पुलिस को दे दी गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सोमपाल की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी अमरावती पति के शव से लिपटकर रोती रहीं। पीछे पत्नी और पांच बच्चे सोमपाल अपने पीछे पत्नी अमरावती, तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनके बेटे राजू की उम्र 32 साल, सतवीर की 28 साल और राजवीर की 16 साल है। बेटियों में नन्ही 14 साल और खुशबू 9 साल की हैं। चार दिन पहले NEET छात्र की भी हुई थी मौत चंदौसी में चार दिन पहले भी बुलेट की टक्कर से हादसा हुआ था। इसमें गणेश कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय NEET छात्र आशीष मैकडोनल पुत्र संजय मैकडोनल की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में सब्जी ठेला चलाने वाले व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस को अस्पताल भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *