![]()
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कुशीनगर में लगभग 525 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी सुबह 10:25 बजे टेकुआटार स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से कार्यक्रम स्थल जाएंगे, जहां रामकोला, हाटा और कुशीनगर सदर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार उनका कुशीनगर दौरा लगभग एक घंटे का रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:10 बजे एमपी पॉलिटेक्निक, गोरखपुर के हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वह राजकीय हेलीकॉप्टर से कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। टेकुआटार हेलीपैड पर 10:25 बजे पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 10:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे। वह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा टेकुआटार हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 11:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
Source link
एक दिवसीय दौरे पर आज कुशीनगर आएंगे सीएम योगी:525 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास