मुरादाबाद पुलिस ने पकड़ा शातिर ठगों का गैंग:नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था गैंग; एक लाख कैश बरामद


मुरादाबाद पुलिस ने शुक्रवार को शातिर ठगों के एक गैंग को पकड़ा है। गैंग मेंबर्स उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रहने वाले हैं। गैंग सीधे-साधे लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था। ऐसी ही एक घटना को गैंग ने मुरादाबाद में अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने गैंग को धर दबोचा। पुलिस ने गैंग के कब्जे से एक लाख से अधिक कैश, हथियार, कार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
SP सिटी रण विजय सिंह ने शुक्रवार शाम प्रेस कांफ्रेंस करके इस गैंग के पकड़े जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली के गांव हसनापुर निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की सूचना दी थी। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि नौकरी लगवाने के नाम पर कुछ युवकों ने उसके साथ ठगी की है। जिनमें से एक उसका पूर्व परिचित है। महेंद्र ने कहा कि उसके परिचित काव्यांश ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर मुरादाबाद बुलाया था। यहां आने पर उसने अपने साथियों के साथ उसे अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद उसके पास जो भी रकम थी वह मारपीट कर ले ली। पहले भी आरोपी उससे काफी रकम नौकरी के नाम पर ले चुका था। पैसे वापस मांगने पर काव्यांश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मारा पीटा और फायारिंग भी की। महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर पुलिस की 4 टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में काव्यांश शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी रामपुरम एक्सटेन्शन सोसायटी फ्लैट न0 30 थाना आईटीआई जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड ,अक्षय पुत्र जगत सिंह निवासी शकरपुरी कालोनी बाजपुर रोड काशीपुर थाना आरटीआई जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड , दीपक पुत्र राम अवतार सिहं निवासी कुंडेश्वरी बंगाली कालोनी पच्चा वाला थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड,गुलशेर पुत्र शमशेर पहलवान उर्फ इरशाद अली निवासी ग्राम हरियावाला इस्लामनगर निकट नई मस्जिद थाना कुंडा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड और सूरज बोहरा पुत्र हरीश सिंह बोहरा निवासी शामपुरम ओम विहार कालोनी काशीपुर थाना आईटीआई जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, एक लाख आठ हजार रुपए, घटना में इस्तेमाल की गई कार और तमंचे व चाकू आदि सामान बरामद किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *