![]()
मेरठ में शनिवार को जब किसान प्रदर्शन के लिए आए तो अफसरों के साथ किसानों की वार्ता हो रही थी। समझौता वार्ता में माहौल सुलझने के बजाय और गर्म हो गया। किसान नेताओं ने डीएम और एसएसपी पर किसानों के नुकसान की बात पर हंसने का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी गुस्से से भरे हुए दिख रहे हें। गुस्से में किसान नेता अनुराग चौधरी कह रहे कि एक किसान की सरसों बर्बाद हो गई है और उस पर अफसर हंस रहे हैं। दरअसल सुबह 11 बजे से लगभग शाम 6:30 बजे तक जब कलेक्ट्रेट पर किसानों का धरना चला रहा था तो मेरठ के डीएम डॉ वीके सिंह अपने कार्यालय पर पहुंचे। इसके बाद किसानों को वार्ता के लिए बुलाया गया, लेकिन वह अंदर नहीं गए किसानों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक डीएम आकर खुद उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाते तब तक हम नहीं जाएंगे। इसके बाद डीएम किसानों के बीच पहुंचे और वार्ता के लिए आमंत्रित किया। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम डॉ वीके सिंह के कार्यालय के अंदर गया लेकिन वार्ता के कुछ देर बाद ही वार्ता छोड़कर जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी कार्यालय से बाहर आ गए । इसके बाद उन्होंने बाहर आकर कहा कि किसी किसान की फसल बर्बाद हो गई और अधिकारी हंस रहे हैं इसके बावजूद उनको यह उम्मीद है कि हम वार्ता करेंगे ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। वहीं मौजूद बाकी अधिकारियों के समझाने के बाद वह अंदर गए और उन्होंने अपने व्यवहार में गर्म अंदाज दिखाते हुए कहा कि अगर किसी किसान की फसल बर्बाद हो रही है तो अधिकारी उसे पर कैसे हंस रहे हैं ,लेकिन कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ और वार्ता फिर से शुरू हुई। हालांकि धरना तो समाप्त हो गया लेकिन अनुराग चौधरी ने बाहर आकर बताया कि लगभग डेढ़ घंटे चली इस वार्ता में दो बार वार्ता विफल हुई और तीसरी बार में जाकर सहमति बनी जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। किसान की बर्बाद फसल का मुद्दा उठाया वार्ता के दौरान किसानों के नुकसान का मुद्दा उठाया गया। अनुराग चौधरी ने एक किसान की सरसों की फसल बर्बाद होने का जिक्र करते हुए अधिकारियों के रवैये पर आपत्ति जताई। किसान नेता का आरोप था कि किसान की फसल बर्बाद होने जैसी गंभीर समस्या पर अधिकारियों का हंसना उचित नहीं है। धरना खत्म होने के बाद जब मेरठ के डीएम डॉ वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति किसानों के बीच पहुंचे तो संगठन के बहुत पुराने कार्यकर्ता बाबा मेजर सिंह चिंदोड़ी ने ज्ञापन देने के बाद उनको आशीर्वाद दिया और कहा कि किसानों का भला करो सब कुछ ठीक होगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Source link
किसान के नुकसान पर मुस्कुराए डीएम, एसएसपी:गुस्से में भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी बोले- 80 कुंतल अनाज खराब हो गया उस पर हंस रहे हैं