![]()
बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसी गांव में चार किसानों के नलकूपों से उपकरण चोरी हो गए। चोरों ने रात में वारदात को अंजाम दिया, जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह जब बसी गांव के किसान अपने खेतों में काम करने पहुंचे, तब उन्हें चोरी की घटना का पता चला। किसान ओमपाल ने बताया कि सुबह खेतों में पहुंचने पर नलकूपों से उपकरण गायब मिले। देखें, 3 तस्वीरें… खेकड़ा कोतवाली और चांदीनगर थाना क्षेत्रों में नलकूप उपकरण चोर गिरोह पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले भी खेकड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ऐसी चोरियां हुई हैं। क्षेत्र में विद्युत तार चोर गिरोह भी सक्रिय है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। किसानों ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने की मांग की है।
Source link
बागपत में 4 किसानों के नलकूपों से उपकरण चोरी:खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय, पुलिस जांच में जुटी