वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने समुद्र में रॉकेट बूस्टर रिकवर किया: लॉन्ग मार्च-10B के साथ पहला सफल परीक्षण


चीन ने शुक्रवार को समुद्र आधारित रॉकेट बूस्टर रिकवरी सिस्टम का पहला सफल परीक्षण किया। लॉन्ग मार्च-10B रॉकेट का बूस्टर लॉन्च के करीब छह मिनट बाद अलग होकर नियंत्रित तरीके से समुद्र में बने ऑफशोर प्लेटफॉर्म पर लौटा, जहां उसे नेट सिस्टम की मदद से सफलतापूर्वक रिकवर किया गया। दक्षिणी चीन के हैनान कॉमर्शियल स्पेस लॉन्च साइट से लॉन्ग मार्च-10B रॉकेट लॉन्च किया गया था। सरकारी प्रसारक CCTV के अनुसार, बूस्टर और अपर स्टेज के अलग होने के बाद बूस्टर ने वर्टिकल तरीके से वापसी की और उसे समुद्री प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रिकवर किया गया। CCTV ने इसे चीन की किसी कैरियर रॉकेट के बूस्टर की पहली सफल नियंत्रित रिकवरी बताया है। यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब चीन री-यूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी विकसित करने पर तेजी से काम कर रहा है। इस उपलब्धि को अमेरिका की री-यूजेबल रॉकेट तकनीक के वर्चस्व को चुनौती देने की दिशा में चीन का अहम कदम माना जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *