संतकबीरनगर में दो ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने की मांग:भाजपा नगर अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, डिवाइडर से झाड़ियां हटाने की मांग


संतकबीरनगर में नेदुला चौराहे और सोनी होटल के सामने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा नगर इकाई ने चिंता जताई है। हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुज मलिक से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें मांगपत्र सौंपकर दोनों स्थानों पर सड़क सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। स्पीड ब्रेकर और यातायात पुलिस की तैनाती की मांग भाजपा नगर इकाई ने नेदुला चौराहे पर यातायात पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाने, राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाने और डिवाइडर पर उगी झाड़ियों को तत्काल साफ कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी इंतजाम करने पर जोर दिया। डीएम ने एनएचएआई को पत्र लिखने का दिया आश्वासन मांगपत्र पर जिलाधिकारी अनुज मलिक ने नेदुला बाईपास पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम जरूरी इस मौके पर विकास गुप्ता ने कहा कि नेदुला चौराहे और सोनी होटल के सामने लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोग चिंतित हैं। हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल कई लोगों की जान जाती है। ऐसे में यातायात नियंत्रण, उचित संकेतक और सुरक्षित सड़क व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। ये लोग रहे मौजूद इस दौरान नगर महामंत्री मुरलीधर जायसवाल, उपाध्यक्ष रुद्रनाथ मिश्रा, इंजीनियर नितिन सिंह, गौरव अग्रहरि, नगर मंत्री सोहनलाल जायसवाल, शुभम राय, सभासद बब्बन पांडेय, राजेश गुप्ता, दिलीप निराला, सभासद रितेश वर्मा, पूर्व सभासद टीएन गुप्ता, सूरज सिंह सैंथवार, विनोद अग्रवाल, महेश वर्मा, कुंदन वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, शंभू यादव, राजाराम और शिव कन्नौजिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *