Skip to content
Tuesday, September 1, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • महिला के खाते में अचानक लाखों रुपए आए:कानपुर में साइबर ठगी का शक, FIR दर्ज
  • uttar pradesh

महिला के खाते में अचानक लाखों रुपए आए:कानपुर में साइबर ठगी का शक, FIR दर्ज

rrshuklaji@gmail.com6 months ago01 mins


कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नवीन नगर पुरानी बस्ती में एक महिला के बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही साइबर सेल सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में खाते में अलग-अलग स्रोतों से एक लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर होने की बात सामने आई है, जिससे साइबर ठगी की आशंका जताई जा रही है। साइबर सेल में तैनात दारोगा रोहित कुमार दुबे के अनुसार, नवीन नगर पुरानी बस्ती निवासी उमा गुप्ता के बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन की सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर टीम महिला के घर पहुंची और उससे पूछताछ की। जांच में पाया गया कि खाते में अलग-अलग खातों से रकम जमा की गई है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक पर झांसा देकर जानकारी लेने का आरोप पूछताछ में महिला ने बताया कि वह घरों में काम करती है। कुछ समय पहले सुशांत पांडे उर्फ रिशु नाम के युवक ने उसे झांसा देकर बैंक खाते की जानकारी और एटीएम कार्ड अपने पास ले लिया था। महिला का कहना है कि उसे खाते में हुए लेनदेन की जानकारी नहीं है और वह खुद भी इस मामले से अनजान है। हालांकि, वह आरोपी युवक के बारे में ठोस जानकारी नहीं दे सकी, जिससे संदेह और गहरा गया है। इसके बाद साइबर सेल की ओर से कल्याणपुर थाने में महिला समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। खाते में आए पैसों के स्रोत, संबंधित खातों और ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

Source link

Tagged: Cyber Cell Kanpur FIR Lodged Kanpur Cyber Fraud Lakhon Paisa Online Scam Suspicious Transaction Uttar Pradesh News Woman Account

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Assembly: Religion Bill Discussion
Next: सड़क किनारे बैठी महिला की मौत:देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, खाना बनाते समय हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

मलबा हटाने पहुंचे सपा नेता डक्कू से भिड़ीं महिलाएं:हंगामा किया; कब्जे का आरोप; डक्कू बोले-अपनी जमीन पर निर्माण कराने गया था

rrshuklaji@gmail.com4 minutes ago 0

सुल्तानपुर में भारी बारिश; पेड़ गिरा, दीवार ढही:5 मवेशी दबे, भाजपा नेता घायल; धनपतगंज में 50 गांवों में 15 घंटे बिजली गुल

rrshuklaji@gmail.com19 minutes ago 0

अनूपशहर में 4 फीट धंसी सड़क:जोरदार धमाके के साथ 6 फीट चौड़े गड्ढे में फंसा ट्रक

rrshuklaji@gmail.com35 minutes ago 0

कानपुर में 3km लंबी कलश यात्रा निकली:श्री शिव महापुराण कथा से पहले हजारों श्रद्धालु उमड़े, हर-हर महादेव के लगते रहे जयकारे

rrshuklaji@gmail.com50 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
मलबा हटाने पहुंचे सपा नेता डक्कू से भिड़ीं महिलाएं:हंगामा किया; कब्जे का आरोप; डक्कू बोले-अपनी जमीन पर निर्माण कराने गया था

Recent Posts

  • मलबा हटाने पहुंचे सपा नेता डक्कू से भिड़ीं महिलाएं:हंगामा किया; कब्जे का आरोप; डक्कू बोले-अपनी जमीन पर निर्माण कराने गया था
  • सुल्तानपुर में भारी बारिश; पेड़ गिरा, दीवार ढही:5 मवेशी दबे, भाजपा नेता घायल; धनपतगंज में 50 गांवों में 15 घंटे बिजली गुल
  • अनूपशहर में 4 फीट धंसी सड़क:जोरदार धमाके के साथ 6 फीट चौड़े गड्ढे में फंसा ट्रक
  • कानपुर में 3km लंबी कलश यात्रा निकली:श्री शिव महापुराण कथा से पहले हजारों श्रद्धालु उमड़े, हर-हर महादेव के लगते रहे जयकारे
  • आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे से काउंटी खेलेंगे:टीम से जुड़े, कल से यॉर्कशायर से पहला मुकाबला होगा

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.