Skip to content
Tuesday, September 1, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • महिला के खाते में अचानक लाखों रुपए आए:कानपुर में साइबर ठगी का शक, FIR दर्ज
  • uttar pradesh

महिला के खाते में अचानक लाखों रुपए आए:कानपुर में साइबर ठगी का शक, FIR दर्ज

rrshuklaji@gmail.com6 months ago01 mins


कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नवीन नगर पुरानी बस्ती में एक महिला के बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही साइबर सेल सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में खाते में अलग-अलग स्रोतों से एक लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर होने की बात सामने आई है, जिससे साइबर ठगी की आशंका जताई जा रही है। साइबर सेल में तैनात दारोगा रोहित कुमार दुबे के अनुसार, नवीन नगर पुरानी बस्ती निवासी उमा गुप्ता के बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन की सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर टीम महिला के घर पहुंची और उससे पूछताछ की। जांच में पाया गया कि खाते में अलग-अलग खातों से रकम जमा की गई है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक पर झांसा देकर जानकारी लेने का आरोप पूछताछ में महिला ने बताया कि वह घरों में काम करती है। कुछ समय पहले सुशांत पांडे उर्फ रिशु नाम के युवक ने उसे झांसा देकर बैंक खाते की जानकारी और एटीएम कार्ड अपने पास ले लिया था। महिला का कहना है कि उसे खाते में हुए लेनदेन की जानकारी नहीं है और वह खुद भी इस मामले से अनजान है। हालांकि, वह आरोपी युवक के बारे में ठोस जानकारी नहीं दे सकी, जिससे संदेह और गहरा गया है। इसके बाद साइबर सेल की ओर से कल्याणपुर थाने में महिला समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। खाते में आए पैसों के स्रोत, संबंधित खातों और ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

Source link

Tagged: Cyber Cell Kanpur FIR Lodged Kanpur Cyber Fraud Lakhon Paisa Online Scam Suspicious Transaction Uttar Pradesh News Woman Account

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Assembly: Religion Bill Discussion
Next: सड़क किनारे बैठी महिला की मौत:देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, खाना बनाते समय हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

मयापुरम बस्ती में भरा पांडू नदी का पानी:आजद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने जलभराव के बीच उतरकर किया प्रदर्शन, बोले- वोट सबको चाहिए, आता कोई नहीं

rrshuklaji@gmail.com13 minutes ago 0

कानपुर देहात में ललई सिंह यादव जयंती:कझारा में दी गई श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने सामाजिक न्याय के विचार दोहराए

rrshuklaji@gmail.com29 minutes ago 0

NHRC Notice to Delhi, Noida Police & Mainpuri SP Over Bus Sexual Assault

rrshuklaji@gmail.com43 minutes ago 0

ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:उन्नाव में मोड़ पर बाइक से फिसलकर गिरे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

rrshuklaji@gmail.com58 minutes ago 0

Trending News

sports
आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे से काउंटी खेलेंगे:टीम से जुड़े, कल से यॉर्कशायर से पहला मुकाबला होगा

Recent Posts

  • आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे से काउंटी खेलेंगे:टीम से जुड़े, कल से यॉर्कशायर से पहला मुकाबला होगा
  • Bhusawal Train Incident | Passenger Booked Under Railway Act For Worship
  • Trump Thanks Bangladesh PM Rahman for Boeing Deal
  • कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश-महुआ के साथ 2 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे:30 दिन की सुरक्षा दी, कहा- एक सांसद के लिए सिक्योरिटी कवर जरूरी
  • मयापुरम बस्ती में भरा पांडू नदी का पानी:आजद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने जलभराव के बीच उतरकर किया प्रदर्शन, बोले- वोट सबको चाहिए, आता कोई नहीं

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.