![]()
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 16 जुलाई को एक दिनों के कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस वर्कशॉप का विषय ‘रिमोट सेंसिंग का उपयोग, वनस्पति विज्ञान में इसका स्कोप और करियर प्रॉस्पेक्ट की संभावनाएं’ रखा गया है। वर्कशॉप के कोऑर्डिनेटर और बॉटनी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभय कुमार ने शनिवार की दोपहर 3 बजे यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मुलाकात कर उन्हें इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विषय विशेषज्ञ देहरादून स्थित भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. पी. एस. रॉय होंगे। आज के समय में मौसम और क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों को देखते हुए यह आयोजन बेहद मददगार साबित होगा। बड़ी खोजों के लिए जाने जाते हैं डॉ. रॉय
खास बात यह है कि डॉ. रॉय डीडीयू के बॉटनी विभाग के ही पूर्व छात्र रहे हैं। वे देश-विदेश में रिमोट सेंसिंग और पर्यावरण से जुड़ी अपनी बड़ी खोजों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, कार्यशाला के सह-अध्यक्ष प्रमोद तिवारी और बॉटनी के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी ने यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
Source link
DDU में 16 जुलाई को रिमोट सेंसिंग पर वर्कशॉप:डॉ. पीएस रॉय बताएंगे वनस्पति विज्ञान में करियर के मौके