ताजमहल या तेजो महालय मंदिर, हाईकोर्ट में केस:सर्वेक्षण के लिए हाईकोर्ट में याचिका, सोमवार को होगी सुनवाई


​आगरा स्थित ताजमहल परिसर में भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय मंदिर होने का दावा करने वाले मुकदमे में सर्वे कमिश्नर नियुक्त करने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। ​यह याचिका आगरा की जिला अदालत के उन आदेशों के विरुद्ध दाखिल की गई है, जिनमें सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और अपर जिला जज ने विवादित परिसर का सर्वेक्षण करने के लिए एडवोकेट कमीशन नियुक्त करने का आदेश देने से इनकार कर दिया था। याचिका के तथ्य जानिये मामले के तथ्यों के मुताबिक ​ताजमहल परिसर में भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय मंदिर होने का दावा करने को लेकर आगरा के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में वर्ष 2015 से दीवानी मुकदमा लंबित है। इस मुकदमे में यह घोषणा करने की मांग की गई है कि ताजमहल परिसर में वास्तव में भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय मंदिर स्थित है।
इसी मुकदमे के ट्रायल के दौरान परिसर के सर्वेक्षण के लिए एडवोकेट कमीशन नियुक्त करने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। दोनों अदालतों (सिविल जज सीनियर डिवीजन व अपर जिला जज) ने इस पर कोई भी आदेश देने से मना कर दिया था, जिसके बाद अब हाईकोर्ट में याचिका की गई है।
यह याचिका स्वयं भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय जरिये मित्र हरिशंकर जैन सहित पांच अन्य की ओर से संयुक्त रूप से की गई है। याचिका में भारत सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और दो अन्य को विपक्षी बनाया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *