पूर्व विधायक सतवीर सिंह नागर की बसपा में वापसी:मेरठ मंडल का बनाया प्रभारी,संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व विधायक सतवीर सिंह नागर की पार्टी में दोबारा वापसी कराई है। पार्टी ने उन्हें मेरठ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। सतवीर सिंह नागर ओबीसी वर्ग की गुर्जर जाति से आते हैं। वे दादरी विधानसभा सीट से वर्ष 2007 और 2012 में बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें गौतम बुद्ध नगर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया था। बसपा की ओर से उनकी वापसी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *