हरदोई के नैरा तिराहे पर कार ने छात्र को रौंदा:कोचिंग जा रहे युवक की मौके पर ही मौत, चालक कार छोड़कर फरार


हरदोई के कछौना ब्लॉक में नैरा तिराहा NH-731 पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। कोचिंग जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखिए 2 तस्वीरें- डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जानकारी के अनुसार, छात्र सुबह घर से कोचिंग के लिए निकला था। नैरा तिराहा NH-731 पर पहुंचते ही नैरा गांव निवासी शिवांग पुत्र रामचंद्र की कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कछौना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मृतक छात्र की पहचान नैरा गांव निवासी शिवांश के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने NH-731 पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *