मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट का टायर फटा:लैंडिंग के दौरान हादसा, फ्लाइट में 150 यात्री थे; अकासा-इंडिगो एयरलाइंस में भी खराबी


दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट SG115 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में 150 यात्री सवार थे। वहीं, अकासा एयर के एक विमान में भी तकनीकी खराबी आने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की नियमित उड़ान सोमवार को रनवे पर उतर रही थी। इसी दौरान विमान का एक टायर फट गया। यात्रियों के अनुसार, लैंडिंग के बाद क्षतिग्रस्त टायर कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा, जिससे विमान के अंदर तेज झटका महसूस हुआ। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोक दिया। इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। लगातार दो विमानों में तकनीकी खराबी आने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट का उड़ान परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा और कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *