![]()
बरेली में समस्त खत्री महासभा की ओर से रविवार 28 सितम्बर को रात्रि बरेली के एक भव्य होटल में ‘खत्री जाति रत्न समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में पद्मश्री एवं विश्व प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा तथा बरेली खत्री सभा के अध्यक्ष और समाज सेवी अनुपम कपूर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खत्री समाज के विशेष गीत के साथ हुआ। समारोह में समस्त खत्री महासभा के अखिल भारतीय अध्यक्ष अनंत अरोड़ा तथा महामंत्री सुनील खन्ना सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से आए खत्री समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह के संयोजक समाज सेवी सौरभ मेहरोत्रा और सह-संयोजक विशाल मेहरोत्रा ने अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर बरेली शहर की अनेक जानी-मानी हस्तियां भी उपस्थित रहीं। समारोह में खत्री समाज की उपलब्धियों, सामाजिक एकता और समाज के प्रतिभाशाली एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों के योगदान को रेखांकित किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
Source link
बरेली में खत्री समाज की प्रतिभाओं का सम्मान:खत्री महासभा ने अनूप जलोटा समेत समाज की विशिष्ट हस्तियों को किया सम्मानित