Lucknow Kala Utsav | Pioneer Montessori School Art Competition 2026

लखनऊ में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पॉयनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, एल्डिको शाखा में मंडल स्तरीय कला उत्सव आयोजित किया गया। लखनऊ

.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा विष्णु कान्त पाण्डेय रहे। आयोजक जे.डी. लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार ने उनका स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। निर्णायकों ने संगीत, वादन, नृत्य, नाटक, दृश्य कला और पारंपरिक कहानी वाचन में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

एकल शास्त्रीय गायन में एसकेडी एकेडमी लखनऊ की आरना त्रिपाठी, एकल स्वर वादन में सेंट फिडेलिस कॉलेज के संकल्प मिश्र और शास्त्रीय नृत्य में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की खुशी रस्तोगी विजेता रहीं। लोकगीत समूह में कृषक इंटर कॉलेज महोली के चंदन शुक्ला व आयुष मिश्रा ने स्थान पाया। दृश्य कला में ब्रमेश जॉय और रानी राठौर विजेता रहे। सभी विजेताओं और टीमों को डॉ. प्रदीप कुमार व डॉ. दिनेश कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन वंदना तिवारी ने किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *