गाजियाबाद में आज से मौसम साफ:3 दिन बारिश जैसा मौसम रहने पर तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर आया


गाजियाबाद में आज मंगलवार से मौसम साफ होने का अनुमान है। जहां दिन में धूप रहेगी। सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा 5 किमी घंटा की गति से बह रही है। बारिश से तापमान में एक साथ गिरावट आई, जिससे मौसम सर्द होने लगा है। दिन में बीच बीच में हल्के बादल भी रहेंगे। 3 दिन बारिश जैसा मौसम रहा सोमवार शाम के समय हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जहां मौसम में बदलाव आया। इससे पहले सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। 28 सितंबर को भी दोपहर से लेकर रात तक रुक रककर हल्की बारिश हुई। 27 सितंबर को भी घने बादल छाए रहे। जहां तीन दिन बारिश जैसा मौसम रहा। बारिश से गिरा तापमान 28 सितंबर ी सुबह न्यूनतम तापतान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापतान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में भी बारिश जैसा मौसम रहा। 26 सितंबर को दोपहर से लेकर रात तक रुक रुककर हल्की बारिश होती रही। बारिश से पहले न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस पर था, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सितंबर माह में 11 सितंबर को जिले में आखिरी बार बारिश हुई थी। इसके बाद 26 सितंबर को 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 28 सितंबर को भी हल्की बारिश हुई। फसलों को हुआ नुकसान बेमौसम बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। धान की फसलें तेज हवाओं के साथ बारिश से गिर गईं, इसके अलावा गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। कच्चे आलू की खोद की बुवाई भी लेट हुई है। इसके अलवा हरी पत्तेदार सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *