![]()
अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार शाम 3 साल का बच्चा बेहोश हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित की। फ्लाइट की सूरत एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बच्चे को फिलाफ अस समय पर इलाज मिलने से बच्चे की जान बच गई। बच्चे की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। घटना के समय विमान में मौजूद दो डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज देने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से सूरत में उतरने की अनुमति मांगी। लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैयार थी मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलते ही सूरत एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया। CISF, एयरपोर्ट की मेडिकल टीम और इंडिगो की ग्राउंड स्टाफ ने जरूरी तैयारियां पूरी कर लीं। विमान के उतरते ही डॉक्टर अंदर पहुंचे, बच्चे को प्राथमिक इलाज दिया और एम्बुलेंस से सूरत के एक निजी अस्पताल भेज दिया। बच्चे को अस्पताल भेजने के बाद मुंबई रवाना हुई फ्लाइट बच्चे को अस्पताल पहुंचाने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इंडिगो की फ्लाइट 6E-7018 मुंबई के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, इस इमरजेंसी लैंडिंग का दूसरी उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। खबर लगातार अपडेट की जा रही….
Source link
फ्लाइट में 3 साल का बच्चा बेहोश, सूरत में इमरजेंसी:इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद से मुंबई जा रही थी; बच्चा अस्पताल में भर्ती