![]()
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर 1 जुलाई को मेरठ आ रहे हैं। मेरठ में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में वो अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। यहां हरमन सिटी बागपत रोड पर भाजपा पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यालय है। नए क्षेत्रीय अध्यक्ष इसी कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
उनका कार्यक्रम जारी हो चुका है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता नए क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। नोएडा, गाजियाबाद से पहुंचेंगे मेरठ नवाब सिंह नागर गौतमबुद्धनगर नोएडा से मेरठ के लिए निकलेंगे। इस दौरान सबसे पहले नोएडा महानगर, गौर सिटी नोएडा में उनका स्वागत होगा। इसके बाद गाजियाबाद नेशनल हाईवे, भोजपुर पर स्वागत होगा। मेरठ में टोल प्लाजा पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद हरमन सिटी भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचेंगे। हवन, पूजन के साथ संभालेंगे कार्यभार हवन, पूजा और पूर्णाहुति के साथ नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। पूजापाठ के बाद वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात, बैठक और संबोधन होगा।
Source link
1 जुलाई को मेरठ आएंगे नवाब सिंह नागर:भाजपा पश्चिम के नए अध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रहण करेंगे कार्यभार