अखिलेश यादव प्रयागराज में नेताओं-कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे:विधायक विजमा यादव, परवेज़ टंकी और इफ्तेखार हुसैन से की मुलाकात


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने दो दिवसीय प्रयागराज दौरे के दौरान रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे। उन्होंने परिवारों का हालचाल जाना, कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अखिलेश यादव आज और सोमवार को मिलाकर प्रयागराज में पार्टी के 13 नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे। अखिलेश यादव सबसे पहले समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव के आवास पहुंचे। यहां उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने विजमा यादव के परिवार के सदस्यों, बेटे, बहू, दामाद और बेटी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद अखिलेश यादव करेली स्थित समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन के आवास पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के लोग और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता वहां एकत्र हो गए थे। जैसे ही उनका काफिला इफ्तेखार हुसैन के घर पहुंचा, छतों से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने इफ्तेखार हुसैन के परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान संगठन की मजबूती, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा नए मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अखिलेश यादव इसके बाद करेली में पूर्व विधायक परवेज टंकी के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *