![]()
औरैया के सहायल क्षेत्र के पुरवा कुंडरी गांव निवासी छत्रपाल (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रविवार रात करीब 9 बजे साइकिल से राइस मिल में ड्यूटी करने जा रहे थे। असेनी गांव के पास एक कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में छत्रपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छत्रपाल को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राइस मिल में गार्ड थे छत्रपाल छत्रपाल राइस मिल में गार्ड के पद पर काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। एक बेटे की शादी हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के छोटे भाई नेत्रपाल समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छत्रपाल की साइकिल को किस वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस ने एक संदिग्ध कार को जब्त किया है और हादसे की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कार की टक्कर से राइस मिल गार्ड की मौत:औरैया में साइकिल से ड्यूटी पर जाते समय हादसा, गाड़ी जब्त कर पुलिस जांच में जुटी