गाजियाबाद में छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान:पोस्टमार्टम में 7 जगह हड्डियां टूटी मिलीं, शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप


गाजियाबाद में शनिवार को 14 साल की छात्रा ने गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। छात्रा कक्षा 7 में पढ़ती थी। रविवार शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत हार्ड इंजरी से होना सामने आया है। शरीर में 7 जगह हड्डियां टूटी मिली हैं। परिजनों ने स्कूल की एक टीचर पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छात्रा गणित में कमजोर थी और टीचर उसे डांटती थीं। छात्रा ने अपनी डायरी में भी इस बारे में लिखा था। परिवार ने फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। घटना साहिबाबाद थाना क्षेत्र की है। गणित में कमजोर थी छात्रा, डायरी में लिखा था परिजनों के मुताबिक, छात्रा बताती थी कि वह गणित में कमजोर है और स्कूल में टीचर उसे डांटती हैं। परिवार का कहना है कि छात्रा ने अपनी डायरी में भी टीचर की ओर से की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया था। परिजनों ने इसी मानसिक दबाव को छात्रा के आत्महत्या करने की वजह बताया है। हालांकि, इस संबंध में परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार पुलिस ने छात्रा के परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। पिता ने बताया कि बेटी गणित में कमजोर होने और टीचर की डांट की बात बताती थी। पुलिस ने शिकायत देने के लिए कहा, लेकिन परिवार ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से भी मना किया था। इसके बावजूद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक की जांच में छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिवार ने फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई से इनकार किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *