![]()
अमेठी में एक विवाहिता का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला है। घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सडिला गांव की है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रिंकी उर्फ रोली, पत्नी राजीव उर्फ साजन के रूप में हुई है। आज दोपहर करीब 1:30 बजे रिंकी अपने नए घर से कपड़े धोने की बात कहकर पुराने घर पर आई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली, तो पड़ोस की एक लड़की ने घर के अंदर झांककर देखा। उसने रोली का शव दरवाजे के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया। लड़की ने तत्काल ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अमेठी कोतवाली पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका रिंकी ने तीन साल पहले राजीव उर्फ साजन से प्रेम विवाह किया था। उसका एक नौ महीने का बच्चा भी है, जो घटना के समय घर के बाहर खेल रहा था। रिंकी पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के अठैसा बरौंसा गांव की मूल निवासी थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट और सीओ की मौजूदगी में परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी हत्या की आशंका जताई है और कहा है कि शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, हत्या किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा की गई है और इसमें परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं है।मामले पर कोतवाली प्रभारी श्री राम पांडेय ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है
Source link
अमेठी में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला:घर के अंदर फांसी पर लटका शव, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे