Englands T20 World Cup Semifinal Berth

लंदन23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ।

द लॉर्ड्स स्टेडियम में विंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 186 रन बनाए। 187 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। अर्धशतक लगाने वाली डैनी व्याट-हॉज प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

व्याट-हॉज ने नाइट के साथ इंग्लिश पारी को संभाला

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। एमी जोन्स 1 और सोफिया डंकली 11 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद डैनी व्याट-हॉज ने एलिस कैपसी (26) के साथ इंग्लिश पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

व्याट-हॉज ने 42 गेंद पर 65 रन बनाए। कप्तान हीथर नाइट ने 43 रन बनाकर टीम को 7 विकेट पर 186 रन तक पहुंचाया। इस पारी के साथ व्याट-हॉज टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर बन गई हैं।

हेनरी की फिफ्टी, फिर भी वेस्टइंडीज हारी

187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डिएंड्रा डॉटिन ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन चार्ली डीन ने उन्हें बड़े शॉट के प्रयास में कैच करा दिया। इसके बाद डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा।

हालांकि, चिनेल हेनरी और जहजारा क्लैक्सटन ने 5वें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। हेनरी ने नाबाद 51 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बना सकी और 38 रन से हार गई।

रिव्यू से बदला फील्ड अंपायर का फैसला

विंडीज की पारी के चौथे ओवर में हेली मैथ्यूज ने लिंसे स्मिथ की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद विकेटकीपर एमी जोन्स के दस्तानों में चली गई। इंग्लिश खिलाड़ियों ने कॉट बिहाइंड की अपील की, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर एन जनानी ने उन्हें नॉटआउट करार दिया।

इंग्लैंड की कप्तान चार्ली डीन ने DRS लिया। थर्ड अंपायर निमाली परेरा ने रीप्ले में देखा कि गेंद बल्ले के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन बैट और बॉल में कोई संपर्क नहीं हुआ। हालांकि, अल्ट्राएज में आवाज का संकेत मिला। परेरा ने यह गैप स्वीकार किया, लेकिन अल्ट्राएज के आधार पर ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला पलट दिया। मैथ्यूज 14 रन बनाकर आउट हुईं।

बैट और बॉल में कोई संपर्क नहीं हुआ। हालांकि, अल्ट्राएज में आवाज का संकेत मिला।

बैट और बॉल में कोई संपर्क नहीं हुआ। हालांकि, अल्ट्राएज में आवाज का संकेत मिला।

मैथ्यूज बोलीं- मैंने अंपायर को बताया था कि गेंद बल्ले से दूर थी

आउट होने के बाद मैथ्यूज ने ऑन-फील्ड अंपायर्स से असहमति जताई। उन्होंने हेड कोच शेन डिट्ज के साथ घटना का वीडियो रीप्ले देखा। फिर बाउंड्री पर रिजर्व अंपायर केरिन क्लास्टे से भी चर्चा की। कमेंट्री के दौरान ब्रॉडकास्टर एबोनी रैनफोर्ड-ब्रेंट ने कहा कि स्टंप माइक्रोफोन में उन्हें गेंद के बल्ले से लगने की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। मैथ्यूज की 2 बातें…

  • मैथ्यूज ने मैच के बाद कहा, ‘कट शॉट खेलते समय मुझे एक आवाज सुनाई दी थी, लेकिन मुझे लगा कि वह बैट के हैंडल या किसी और चीज की थी। मैंने उसी समय ऑन-फील्ड अंपायर को बता दिया था कि गेंद बल्ले से काफी दूर थी।’
  • मैथ्यूज ने कहा कि रीप्ले में बल्ले और गेंद के बीच साफ गैप दिख रहा था, लेकिन तीसरे अंपायर को उपलब्ध तकनीक के आधार पर फैसला लेना होता है। अल्ट्राएज में उन्हें आवाज का संकेत मिला, इसलिए आखिरकार मुझे उनके फैसले का सम्मान करना पड़ा।

इंग्लैंड टॉप-4 में पहुंचा, विंडीज का आयरलैंड से जीतना जरूरी

मेजबान इंग्लैंड लगातार चार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। वेस्टइंडीज 4 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज का आखिरी ग्रुप मैच शनिवार को आयरलैंड से है। उसके लिए यह मैच जीतना जरूरी है। हार की स्थिति में टीम को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

————————————————-

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत को नहीं हरा पाया बांग्लादेश; दोनों इस टूर्नामेंट में चौथी बार भिड़ेंगे

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से शुरू होगा। जबकि, दूसरा मैच साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच रात 11 बजे से ब्रिस्टल में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.